मथुरा में यातायात माह का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक से छात्रों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1h Ago 68 Views


मथुरा में यातायात माह की शुरुआत सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ हुई। इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। ‘ऐ भाई, जरा देख के चलो’ की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने समझाया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों का बुके देकर स्वागत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। साथ ही अभिभावकों को संदेश दिया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से यह भी बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।

यातायात माह के शुभारंभ पर अधिकारियों ने शहरवासियों से सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ शौर्य कुमार भी मौजूद रहे।

सड़क पर सावधानी, जिंदगी की सुरक्षा! यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now