वृंदावन में पंडित श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत, 32 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 50m Ago 81 Views


मथुरा के वृंदावन में कांग्रेस को उस समय नई मजबूती मिली, जब उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और मांट विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा के कांग्रेस में पुनः शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में 32 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें 20 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

तस्वीरें धर्मनगरी वृंदावन की हैं, जहां पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं मांट विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा के कांग्रेस में पुनः शामिल होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसी स्वामी, वृंदावन सेक्टर प्रभारी प्रदीप गौतम उर्फ राजा भैया और वृंदावन प्रभारी वीरेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों सहित कुल 32 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें 20 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल बताए गए हैं। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की बात कही। साथ ही सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया गया।

इस अवसर पर पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम को वृंदावन क्षेत्र में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now