https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

मथुरा पुलिस लाइन में SSP ने की अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

  • 1 day ago
  • 166 views


मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और जनहितकारी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now