https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

अज्ञात बालक हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, SSP ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

  • 1 day ago
  • 198 views


मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने पुलिस लाइन सभागार में अज्ञात बालक हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम के तीन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि 9 जुलाई 2026 को थाना हाइवे क्षेत्र में करीब 14 वर्षीय अज्ञात बालक का हाथ-पैर बंधा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले में थाना हाइवे पर मु.अ.सं. 519/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

इस सराहनीय कार्य के लिए हेड कांस्टेबल रमेश चन्द्र (थाना हाइवे), हेड कांस्टेबल सतेन्द्र दुबे (थाना हाइवे) तथा हेड कांस्टेबल दुर्विजय सिंह (स्वाट टीम, मथुरा) को उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, पूर्ण मनोयोग और प्रतिबद्धता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उत्कृष्ट कार्य पुलिस बल के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now