खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई हाई-वोल्टेज मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चार बदमाश मारे गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मुठभेड़ सुशांत लोक फेज-2 इलाके में उस समय हुई, जब क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मारे गए बदमाशों पर हत्या, लूट, रंगदारी और फायरिंग समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई हाई-वोल्टेज मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चार बदमाश मारे गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मुठभेड़ सुशांत लोक फेज-2 इलाके में उस समय हुई, जब क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारे गए बदमाशों पर हत्या, लूट, रंगदारी और फायरिंग समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!