खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
जम्मू-कश्मीर में चल रही पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे नेपाल के 61 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल के काठमांडू निवासी कृष्ण देव ठाकुर के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, बालटाल मार्ग से लौटते समय बनिहाल स्थित नवयुग सुरंग के पास श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गए। उन्हें पहले लंबर यात्रा मैदान के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उप-जिला अस्पताल बनिहाल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, एक अन्य घटना में बालटाल आधार शिविर जा रही एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर में चल रही पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे नेपाल के 61 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल के काठमांडू निवासी कृष्ण देव ठाकुर के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, बालटाल मार्ग से लौटते समय बनिहाल स्थित नवयुग सुरंग के पास श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गए। उन्हें पहले लंबर यात्रा मैदान के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उप-जिला अस्पताल बनिहाल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में बालटाल आधार शिविर जा रही एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!