https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

गाजियाबाद में चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

  • 10h ago
  • 142 views


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार को एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई छात्र सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस रोक दी और कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now