खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
मथुरा। नवागत क्षेत्राधिकारी (सीओ) मांट अमरनाथ यादव ने शनिवार को थाना सुरीर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से थाना परिसर में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, रजिस्टरों, बैरकों, मेस, साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयोजित थाना दिवस में सीओ ने क्षेत्र के बेरा, जरारा, परसोतीगढ़ी, सुरीर और ओहावा गांवों से आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। थाना दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में खेत की मेड़ काटने, चकरोड पर अतिक्रमण और दीवार तोड़ने जैसे भूमि विवाद प्रमुख रहे। सीओ अमरनाथ यादव ने शेष शिकायतों के संबंध में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं राजस्व विभाग की टीम को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।
इस दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार, महिला उपनिरीक्षक शिवम चाहर एवं दिव्या कुमारी, कानूनगो हीरालाल वर्मा, लेखपाल राम खिलाड़ी शर्मा, शिवानी चारंग, हेमंत सिंह, पवन सारस्वत, राजेश शाह सहित थाना पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
सीओ के सख्त तेवर और मौके पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण से फरियादियों ने संतोष जताया। साथ ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहने का स्पष्ट संदेश भी मिला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर