खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मिर्जापुर धर्मशाला के सामने दाऊजी की पंचायत बगीची में बने मां बगलामुखी मंदिर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
मंदिर के पुजारी आशीष पांडेय ने बताया कि बगीची का कमरा बंद करने के कुछ समय बाद अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि, आग की चपेट में आने से माता रानी की पोशाक, पूजन सामग्री और कमरे में रखा अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आग के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मिर्जापुर धर्मशाला के सामने दाऊजी की पंचायत बगीची में बने मां बगलामुखी मंदिर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मंदिर के पुजारी आशीष पांडेय ने बताया कि बगीची का कमरा बंद करने के कुछ समय बाद अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से माता रानी की पोशाक, पूजन सामग्री और कमरे में रखा अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आग के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!