खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
मथुरा। शहर के डैंपियर नगर स्थित एक स्थानीय होटल में शुक्रवार देर शाम दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन का 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर उपकास के प्रांतीय अध्यक्ष आर.पी. यादव द्वारा दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट अजवेंद्र चौधरी को अलीगढ़ जोन की प्रांतीय जोनल कमेटी का को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किए जाने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपकास के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन अग्रवाल, हरेकृष्ण अग्रवाल एवं गोविन्द सोलंकी ने एडवोकेट अजवेंद्र चौधरी को पुष्पमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अध्यक्ष योगेश वर्मा, महामंत्री राजीव तोमर, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार चतुर्वेदी, संतोष कुमार भोजवाल, पन्नालाल मंगल, विजय पाल सिंह, हर्षल शर्मा, राम कुमार, गौरांग खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपलब्धियों, अधिवक्ताओं के हितों और टैक्स बार की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
मथुरा। शहर के डैंपियर नगर स्थित एक स्थानीय होटल में शुक्रवार देर शाम दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन का 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस अवसर पर उपकास के प्रांतीय अध्यक्ष आर.पी. यादव द्वारा दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट अजवेंद्र चौधरी को अलीगढ़ जोन की प्रांतीय जोनल कमेटी का को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किए जाने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपकास के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन अग्रवाल, हरेकृष्ण अग्रवाल एवं गोविन्द सोलंकी ने एडवोकेट अजवेंद्र चौधरी को पुष्पमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अध्यक्ष योगेश वर्मा, महामंत्री राजीव तोमर, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार चतुर्वेदी, संतोष कुमार भोजवाल, पन्नालाल मंगल, विजय पाल सिंह, हर्षल शर्मा, राम कुमार, गौरांग खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपलब्धियों, अधिवक्ताओं के हितों और टैक्स बार की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!