खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
मथुरा। थाना जैत पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई की रात करीब 10:05 बजे थाना जैत पुलिस ने ग्राम थोक भोज राल में दबिश देकर लोकमन पुत्र रामजीलाल (70 वर्ष) और उनके पुत्र प्रताप (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी थाना जैत में दर्ज मु0अ0सं0 482/2026 में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर राठी, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक रामदेव शर्मा, महिला उपनिरीक्षक काजल भारद्वाज एवं थाना जैत पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर