खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मानपाड़ा स्थित आजाद नगर की मद्रास चॉल में शुक्रवार को निर्माणाधीन पहली मंजिल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में एक महिला और दो बच्चे दब गए। राहत एवं बचाव दल ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन 10 वर्षीय जयकुमार जायसवाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
हादसे में उर्मिला जायसवाल (30) और 8 वर्षीय विनीत कुमार जायसवाल घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद राहत अभियान समाप्त कर दिया गया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह चॉल करीब 25 से 30 वर्ष पुरानी है। जिस हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था, वही अचानक ढह गया। अब यह जांच की जा रही है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुराने भवनों में मरम्मत और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर