https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

नोएडा में प्राधिकरण की कथित लापरवाही से गई युवक की जान, ढीली स्लैब टूटने से नाले में गिरा 28 वर्षीय युवक

  • 1 day ago
  • 110 views


नोएडा। नोएडा के सेक्टर-58 में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान पानी से भरे नाले पर रखी ढीली स्लैब टूट गई, जिससे युवक सीधे नाले में जा गिरा।

मृतक की पहचान आर्यन (28 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण नाला पानी से लबालब भरा हुआ था और स्लैब की खराब स्थिति दिखाई नहीं दे रही थी। जैसे ही युवक ने उस पर कदम रखा, स्लैब खिसक गई और वह नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि नाले की स्लैब लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन प्राधिकरण ने समय रहते उसकी मरम्मत नहीं कराई। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र में जर्जर स्लैबों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो एक युवक की जान बचाई जा सकती थी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now