खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी एवं हिस्ट्रीशीटर दीपक को शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार थाना गोविंदनगर प्रभारी अजय वर्मा और स्वाट टीम प्रभारी महावीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दीपक चक्रतीर्थ घाट के पीछे गऊघाट जाने वाले कच्चे रास्ते से फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
करीब रात 12:15 बजे बिना नंबर की सीडी डीलक्स बाइक पर सवार दीपक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन सरेंडर करने के बजाय उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दीपक के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
यह मामला 30 अप्रैल का है, जब वार्ड नंबर-40 अर्जुनपुरा, डीग गेट निवासी भाजपा पार्षद धनंजय सिंह लोधी अपने घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि पुरानी चुनावी रंजिश के चलते रवि और दीपक वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पार्षद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपियों के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके आधार पर गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले पर जानकारी देते हुए ASP आशना चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक एक पेशेवर और शातिर अपराधी है तथा गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और मादक पदार्थ तस्करी सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी एवं हिस्ट्रीशीटर दीपक को शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार थाना गोविंदनगर प्रभारी अजय वर्मा और स्वाट टीम प्रभारी महावीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दीपक चक्रतीर्थ घाट के पीछे गऊघाट जाने वाले कच्चे रास्ते से फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। करीब रात 12:15 बजे बिना नंबर की सीडी डीलक्स बाइक पर सवार दीपक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन सरेंडर करने के बजाय उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दीपक के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। यह मामला 30 अप्रैल का है, जब वार्ड नंबर-40 अर्जुनपुरा, डीग गेट निवासी भाजपा पार्षद धनंजय सिंह लोधी अपने घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि पुरानी चुनावी रंजिश के चलते रवि और दीपक वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पार्षद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपियों के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके आधार पर गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले पर जानकारी देते हुए ASP आशना चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक एक पेशेवर और शातिर अपराधी है तथा गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और मादक पदार्थ तस्करी सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!