https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

रसोई में खाना बना रही 16 वर्षीय छात्रा को सांप ने डसा, झाड़-फूंक और इलाज के बावजूद नहीं बच सकी जान

  • 1 day ago
  • 149 views


नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव खाजपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर की रसोई में परिवार के लिए खाना बना रही 16 वर्षीय छात्रा सपना को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक के लिए स्थानीय बायगीर के पास ले गए और बाद में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाजपुर निवासी गुलवीर सिंह की पुत्री सपना दोपहर के समय रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक निकले एक विषैले सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। सांप के काटते ही सपना ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को उससे अलग कर लिया, लेकिन कुछ ही देर में शरीर में जहर फैलने से वह अचेत होकर गिर पड़ी।

बेटी की हालत बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, पहले उसे झाड़-फूंक के लिए स्थानीय बायगीर के पास ले जाया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सपना की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now