खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले में 80 वर्षीय दिनेश चंद्र अग्रवाल का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बुजुर्ग के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह ढका हुआ था, जबकि घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। शुरुआती जांच में पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है।
जानकारी के अनुसार, दिनेश चंद्र अग्रवाल घर में अकेले रहते थे और रोज रात अपने बेटे के घर भोजन करने जाते थे। गुरुवार रात जब वे नहीं पहुंचे तो परिजन दूसरी चाबी से घर पहुंचे, जहां कमरे में उनका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घर से लाखों रुपये की नकदी गायब होने की भी आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर