https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त फायरमैन ने अपनाया अनोखा तरीका, कॉकरोच बनकर कोर्ट पहुंचा

  • 9h ago
  • 31 views


आगरा। उत्तर प्रदेश फायर सर्विस से बर्खास्त फायरकर्मी जितेंद्र राठौर शनिवार को एक अनोखे अंदाज में आगरा की दीवानी कचहरी पहुंचे। वह कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर और घुटनों के बल रेंगते हुए अदालत परिसर पहुंचे, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जितेंद्र राठौर ने इस दौरान खुद को साजिश का शिकार बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। उनका दावा है कि उन्होंने विभाग में भ्रष्टाचार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, उनके खिलाफ पहले से दर्ज एक आपराधिक मामले की भी सुनवाई चल रही है।

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। कोर्ट पहुंचकर उन्होंने अपने तरीके से विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now