https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर वृंदावन-मांट के पीपे के पुल हटाने का कार्य शुरू, राहगीरों की बढ़ेंगी मुश्किलें

  • 1 day ago
  • 188 views


वृंदावन। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन वृंदावन-मांट मार्ग तथा देवराहा बाबा घाट स्थित दोनों पांटून (पीपे) पुलों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

पीपे के पुल हटाए जाने से इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को अब लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल पानीगांव पुल के रास्ते ही आवागमन करें।

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने की सलाह दी है। साथ ही संबंधित विभागों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जलस्तर सामान्य होने के बाद स्थिति की समीक्षा कर पीपे के पुलों को दोबारा स्थापित करने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now