खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
मथुरा। करीब आठ महीने पहले समाजसेविका ज्योति ठाकुर को मिली एक मूक-बधिर युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। युवती बोल और सुन नहीं सकती, जिसके कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, यह युवती करीब आठ महीने पहले समाजसेविका ज्योति ठाकुर को लावारिस अवस्था में मिली थी। इसके बाद उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए उसकी देखभाल शुरू की और मामले की सूचना थाना जैंत पुलिस को भी दी थी, ताकि युवती के परिजनों का पता लगाया जा सके।
थाना जैंत पुलिस ने युवती की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयास किए, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके चलते युवती आज भी अपने परिवार से नहीं मिल पाई है।
इधर, युवती की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
समाजसेविका ज्योति ठाकुर ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस युवती को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल थाना जैंत पुलिस अथवा जिला अस्पताल मथुरा से संपर्क करे, ताकि उसे उसके परिवार से मिलाया जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर