https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

CM योगी का बड़ा ऐलान! अयोध्या की दो नगर पंचायतों के बदले नाम, जानिए अब क्या होगी नई पहचान

  • 8h ago
  • 131 views


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान दो नगर पंचायतों के नाम बदलने का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि खिरौनी-सुचित्तागंज नगर पंचायत को अब 'मां ज्वाला जी' के नाम से जाना जाएगा, जबकि भदरसा नगर पंचायत का नया नाम 'भरत नगर-भरत कुंड' होगा।

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 432 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सोहावल विकासखंड परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इन दोनों नगर पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिरौनी-सुचित्तागंज का नाम लंबे समय से मां ज्वाला जी के नाम पर रखने की मांग की जा रही थी। वहीं, भदरसा का नाम भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत की स्मृति से जोड़ते हुए 'भरत नगर-भरत कुंड' करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि भरत कुंड भगवान राम के प्रति भरत के त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति की और अयोध्या की धार्मिक आस्था का सम्मान नहीं किया।

सरकार का कहना है कि इन नाम परिवर्तनों का उद्देश्य अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को और मजबूत करना है। नाम बदलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now