खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैकलीन नाम की एक महिला को करीब 70 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थी और कथित तौर पर कॉलेज के छात्रों तक ड्रग्स की सप्लाई करती थी।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को नशीले पदार्थ कहां से मिलते थे और वह किन-किन लोगों तथा छात्रों तक इनकी सप्लाई करती थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैकलीन नाम की एक महिला को करीब 70 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थी और कथित तौर पर कॉलेज के छात्रों तक ड्रग्स की सप्लाई करती थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को नशीले पदार्थ कहां से मिलते थे और वह किन-किन लोगों तथा छात्रों तक इनकी सप्लाई करती थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!