खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर से लापता दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवा दिया। जीआरपी की इस कार्रवाई से बच्चों के परिवार ने राहत की सांस ली।
मथुरा। जीआरपी मथुरा जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 29 जून 2026 को जनपद महोबा के थाना श्रीनगर में दो नाबालिग बच्चों के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से स्थानीय पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
उन्होंने बताया कि 10 जुलाई 2026 को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम को दो संदिग्ध नाबालिग बच्चे मिले। पूछताछ करने पर बच्चों ने अपना नाम और अपने परिजनों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया तथा उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो और अन्य विवरण संबंधित थाने व विभिन्न माध्यमों से साझा किए।
सूचना मिलने पर महोबा जनपद के थाना श्रीनगर की पुलिस मथुरा पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जीआरपी मथुरा ने दोनों बच्चों को सकुशल संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद उन्हें उनके परिजनों से मिलाया गया।
जीआरपी मथुरा की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की लोगों ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी तरह सतर्कता के साथ कार्यवाही जारी रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर