Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन के मां बगलामुखी मंदिर में लगी आग, माता की पोशाक समेत सामान जलकर राख

वृंदावन। मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मिर्जापुर धर्मशाला के सामने दाऊजी की पंचायत बगीची में बने मां बगलामुखी मंदिर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

मंदिर के पुजारी आशीष पांडेय ने बताया कि बगीची का कमरा बंद करने के कुछ समय बाद अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, आग की चपेट में आने से माता रानी की पोशाक, पूजन सामग्री और कमरे में रखा अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आग के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।

 
Previous News

बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर फिर गिरा जर्जर मकान का छज्जा, बड़ा हादसा टला!

Next News

राया में भैंसों से भरा कैंटर पलटा, टायर फटने से कई भैंसें घायल, हाईवे पर मची अफरा-तफरी