Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर फिर गिरा जर्जर मकान का छज्जा, बड़ा हादसा टला!

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने वाले गंगा वाली गली में एक बार फिर जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय छज्जा गिरा, उस वक्त गली में कोई श्रद्धालु या स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोगों की आवाजाही होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर में हुए पूर्व हादसे के बाद मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने जर्जर और दरारयुक्त मकानों के मालिकों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन नोटिसों के बावजूद कई खतरनाक और पुराने भवन आज भी उसी स्थिति में खड़े हैं। उन पर न तो मरम्मत हुई और न ही उन्हें हटाने की कोई प्रभावी कार्रवाई की गई।

अब एक बार फिर छज्जा गिरने की घटना ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर भवनों को सुरक्षित नहीं कराया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर अब जर्जर भवनों पर सख्त कार्रवाई होगी?

 
Previous News

12 से 14 जुलाई तक ई-रिक्शा हड़ताल का ऐलान, मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Next News

वृंदावन के मां बगलामुखी मंदिर में लगी आग, माता की पोशाक समेत सामान जलकर राख