स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित

  • 9h ago
  • 143 views


मथुरा। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी संकल्प के साथ मथुरा में प्रथम पहल फाउंडेशन और श्री सुरेश चन्द्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मसानी दिल्ली बाईपास स्थित ग्रीन वैली परिसर में आयोजित इस शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

स्वीटी सुपारी के प्रबंध निदेशक स्वर्गीय सुरेश चन्द्र अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरि महाराज एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर गोयल और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ पाण्डेय ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम पहल फाउंडेशन के संस्थापक सीए अमित अग्रवाल और अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार जनसेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और इसी दिशा में भविष्य में एक आधुनिक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण भी किया जाएगा।

महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरि महाराज ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं और आने वाला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। वहीं डॉ. अमिताभ पाण्डेय ने बदलते मौसम में नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को खान-पान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now