स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने अपने जारी भूख हड़ताल के बीच लोगों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हें "आधुनिक गांधी" या "हीरो" कहना ठीक नहीं है, क्योंकि वे खुद को सिर्फ एक साधारण नागरिक मानते हैं, जो अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
जंतर-मंतर पर जारी अनशन के दौरान जारी एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा, "मैं गांधी नहीं हूं, न ही कोई हीरो हूं। आप किसी और में हीरो मत खोजिए, अपने जीवन के हीरो खुद बनिए और एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपनी भूमिका निभाइए।" उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे रोज़ आंदोलन में शामिल नहीं हो सकते, तो कम से कम एक दिन समर्थन देने जरूर आएं या अपने स्थान पर सांकेतिक उपवास रखें।
रिपोर्टों के अनुसार, वांगचुक का अनशन लगातार जारी है और उनकी सेहत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका वजन काफी कम हुआ है, लेकिन उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है। इस बीच 20 जुलाई को संसद मार्च की भी अपील की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर