स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों एक टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे और विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़ी वारदात को टाल दिया।
रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर किसी व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों पहले भी कई फायरिंग की घटनाओं में आरोपी रह चुके हैं।
दिल्ली पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क, विदेश में बैठे हैंडलर्स और संभावित टारगेट के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर