धर्म की आड़ में कथावाचक की हैवानियत, छात्राओं को कार में खींचकर की छेड़छाड़ - रातभर खौफ में रहीं पीड़ित

  • 14h ago
  • 220 views


मथुरा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले हैवान पूर्व कथावाचक ओमप्रकाश उर्फ भूरा को बलदेव पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के आगे उसकी एक न चली।

इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि आरोपी ओमप्रकाश पहले भी दिल्ली में एक दुष्कर्म (रेप) के मामले में जेल जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचा था, जिसके बाद से उसके मन में यह खौफ बैठ गया था कि पुलिस सबसे पहले घर पर ही दबिश देगी। इसी डर से उसने अपने ही घर में रात बिताना छोड़ दिया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी कार में ही सुनसान जगहों पर रातें गुजारता था और लगातार ठिकाने बदलता था।

बलदेव में छात्रा को जबरन कार में खींचने के बाद, पीड़िता की बहादुरी की वजह से आरोपी की कार एक हैंडपंप से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार खराब होने के बाद आरोपी बाइक से गांव से भागने की फिराक में था, तभी बलदेव थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर उसे मुठभेड़ में दबोच लिया। धर्म की आड़ में घिनौने अपराध करने वाले इस अपराधी के पकड़े जाने की पूरी इनसाइड स्टोरी और पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now