गोवर्धन में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लगाया पौधा

  • 15h ago
  • 126 views


मथुरा के गोवर्धन में प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोरवा वन ब्लॉक स्थित गोवर्धन फॉरेस्ट रेंज कार्यालय के निकट आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत जनपद मथुरा में लगभग 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, एमएलसी योगेश नौहवार, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी पौधारोपण कर लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now