कोसीकलां में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मौत बनी रहस्य... जांच में जुटी पुलिस

  • 13h ago
  • 301 views


मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर-4 स्थित माल गोदाम रोड के पास दिल्ली–मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से भी संपर्क कर रही है।

प्रारंभिक तौर पर कुछ लोगों ने युवक के चलती ट्रेन के सामने आने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य किसी भी संभावना को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now