Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नशे में धुत चालक की बेकाबू कार ने मचाया कहर, 8 लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में तेज रफ्तार और नशे में धुत चालक की लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। बेकाबू कार राहगीरों और खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पांढुर्णा जिले के पिपला नारायणवार क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क पर चल रहे राहगीरों और खड़े वाहनों को टक्कर मार दी और आखिर में एक दुकान में जा घुसी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज पांढुर्णा के अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में पाया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 
Previous News

नया बस स्टैंड रेलवे पुल फिर हुआ चालू, रेलवे का काम पूरा - लोगों को मिली बड़ी राहत

Next News

रोहिणी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, मलबे में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन