मरम्मत के दौरान बिना ड्राइवर दौड़ी पिकअप, पोस्ट ऑफिस के एटीएम में जा घुसी... कई बाइकें क्षतिग्रस्त, युवक घायल

  • 9 days ago
  • 213 views


कैंट थाना क्षेत्र में मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बिना ड्राइवर के एक पिकअप अचानक बेकाबू होकर सड़क पार करती हुई पोस्ट ऑफिस के एटीएम में जा घुसी। हादसे की चपेट में आकर यूपीटेट अभ्यर्थियों की कई दोपहिया गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। परीक्षा दिलाने आया एक युवक घायल हो गया, जबकि उसका मोबाइल भी टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय सामने कोई राहगीर नहीं था, वरना बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना ने वाहन मरम्मत के दौरान बरती गई लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now