Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मरम्मत के दौरान बिना ड्राइवर दौड़ी पिकअप, पोस्ट ऑफिस के एटीएम में जा घुसी... कई बाइकें क्षतिग्रस्त, युवक घायल

कैंट थाना क्षेत्र में मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बिना ड्राइवर के एक पिकअप अचानक बेकाबू होकर सड़क पार करती हुई पोस्ट ऑफिस के एटीएम में जा घुसी। हादसे की चपेट में आकर यूपीटेट अभ्यर्थियों की कई दोपहिया गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। परीक्षा दिलाने आया एक युवक घायल हो गया, जबकि उसका मोबाइल भी टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय सामने कोई राहगीर नहीं था, वरना बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना ने वाहन मरम्मत के दौरान बरती गई लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

एक्सप्रेसवे संपर्क मार्ग पर महिला का शव मिलने से सनसनी, अलीगढ़ निवासी के रूप में हुई पहचान

Next News

बांके बिहारी मंदिर के बाहर हिंदू महासभा नेता ने काटा केक, वीआईपी एंट्री पर उठाए सवाल