Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी मंदिर के बाहर हिंदू महासभा नेता ने काटा केक, वीआईपी एंट्री पर उठाए सवाल

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के बाहर शुक्रवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भारतीय हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ ने मंदिर परिसर में प्रवेश से रोके जाने के विरोध में बाहर ही केक काटकर प्रदर्शन किया।

मीरा राठौड़ का आरोप है कि पुलिस और मंदिर प्रशासन ने उन्हें केक लेकर मंदिर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में उन्होंने मंदिर के बाहर ही केक काटकर अपना विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले बरेली के मेयर को मंदिर के जगमोहन में केक काटने की अनुमति दी गई थी, जबकि उनके साथ अलग व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर में केवल रसूखदार और प्रभावशाली लोगों को वीआईपी एंट्री की सुविधा मिलती है, जबकि आम श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव किया जाता है।

मीरा राठौड़ ने मंदिर प्रबंधन के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें उनके केक को अंडायुक्त बताया गया था। उनका कहना है कि उन्होंने विशेष रूप से शुद्ध शाकाहारी केक तैयार कराया था।

उन्होंने मांग की कि मंदिर की व्यवस्थाएं और नियम सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होने

Previous News

मरम्मत के दौरान बिना ड्राइवर दौड़ी पिकअप, पोस्ट ऑफिस के एटीएम में जा घुसी... कई बाइकें क्षतिग्रस्त, युवक घायल

Next News

ग्राइंडर ऐप के जरिए बुलाकर करते थे लूट, जैत पुलिस ने सात डकैत दबोचे