आकाशीय बिजली का कहर: छतरपुर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

  • 9 days ago
  • 182 views


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मौसम की पहली बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। घुवारा तहसील के ग्राम सौरखी में आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों कनई आदिवासी और चरन आदिवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छह लोग धसान नदी पर बने सुजारा बांध में मछली पकड़ने गए थे। लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और नाले में पानी बढ़ने लगा। चार लोग सुरक्षित दूसरे रास्ते से निकल गए, जबकि कनई और चरन बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घुवारा तहसीलदार प्रीतम सिंह गौड़ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन ने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now