Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आकाशीय बिजली का कहर: छतरपुर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मौसम की पहली बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। घुवारा तहसील के ग्राम सौरखी में आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों कनई आदिवासी और चरन आदिवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छह लोग धसान नदी पर बने सुजारा बांध में मछली पकड़ने गए थे। लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और नाले में पानी बढ़ने लगा। चार लोग सुरक्षित दूसरे रास्ते से निकल गए, जबकि कनई और चरन बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घुवारा तहसीलदार प्रीतम सिंह गौड़ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन ने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की है।

Previous News

मथुरा में जलभराव बना जानलेवा, लोग ट्रेन के सामने पटरी पार करने को मजबूर, अंडरपास में डूबा तांगा

Next News

राया में स्कॉर्पियो सवारों का खूनी खेल! युवक को कुचलने की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत