दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  • 70 days ago
  • 268 views


आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में स्मारक घूमने आई बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा जब स्मारक के पास एक सुनसान स्थान पर गई, तभी दो युवकों ने उसे धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि एक आरोपी ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा मौके पर निगरानी करता रहा।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना फतेहपुर सीकरी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की तलाश तेज की गई।

देर रात पुलिस की मुख्य आरोपी कासिम उर्फ मिर्ची से मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

वहीं इस मामले में दूसरा आरोपी संजय कुरैशी उर्फ पप्पो अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now