Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 03 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में स्मारक घूमने आई बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा जब स्मारक के पास एक सुनसान स्थान पर गई, तभी दो युवकों ने उसे धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि एक आरोपी ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा मौके पर निगरानी करता रहा।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना फतेहपुर सीकरी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की तलाश तेज की गई।

देर रात पुलिस की मुख्य आरोपी कासिम उर्फ मिर्ची से मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

वहीं इस मामले में दूसरा आरोपी संजय कुरैशी उर्फ पप्पो अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Previous News

पैंठा गांव में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित एग्रीटेक, प्लांट और हेल्थ साइंसेज विषय को लेकर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतिम दिन अंतर्राष्ट्रीय विषय विशेषज्ञ आयोजन दल के साथ