स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले- उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होंगे युवा, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों की होगी नियमित मॉनिटरिंग
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को देश का अग्रणी कौशलयुक्त राज्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप आधुनिक तकनीक और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विधानभवन स्थित कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के आईटीआई संस्थानों और कौशल विकास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए शॉर्ट टर्म रोजगारपरक कोर्स शुरू करने और उन्हें उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप प्रशिक्षित करने पर विशेष फोकस रहेगा।
राज्यमंत्री ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालयों में स्किलिंग कार्यक्रम पहले से संचालित हैं और अगले माह से आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी कौशल विकास के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक युवा को हुनरमंद बनाकर उसे रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर