स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते राज्यभर में 38 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार सबसे अधिक 13 सड़कें पिथौरागढ़, 7 देहरादून, 6 चमोली, 5 बागेश्वर, 5 टिहरी, जबकि रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में एक-एक सड़क बंद है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें बंद मार्गों को खोलने में जुटी हैं। वहीं, यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की आधिकारिक जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर