स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले से पहले भागलपुर के सुलतानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। जिला प्रशासन बेहतर व्यवस्थाओं का दावा कर रहा है, लेकिन मुख्य नमामि गंगा घाट पर अब भी गंदगी और जरूरी सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है।
भागलपुर के सुलतानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन लगातार बड़े-बड़े दावे कर रहा है। हाल ही में जिलाधिकारी ने नमामि गंगा घाट, सीढ़ी घाट और कांवरिया पथ का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
लेकिन जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों से अलग नजर आ रही है। मुख्य नमामि गंगा घाट पर अब भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं भी दिखाई नहीं दे रही हैं। यही घाट हर वर्ष देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र होता है।
स्थानीय पंडा राजेश बाबा ने घाट की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि मेले से पहले सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए। वहीं समस्तीपुर से दर्शन करने आए श्रद्धालु शंकर झा ने भी प्रशासन से जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की।
श्रावणी मेले की शुरुआत में अभी 27 दिन शेष हैं। ऐसे में प्रशासन के पास पर्याप्त समय है कि वह घाट की सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर