स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
22 मई को ग्राम देहरीपाल स्थित एनटीपीसी सोलर प्लांट के कर्मचारी गजेन्द्र सिंह ने मोहन बड़ोदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट से करीब 900 मीटर स्ट्रिंग कॉपर केबल चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आगर-मालवा जिले के कृपालपुर निवासी फूलसिंह, ईश्वर और बाबूलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गई पूरी कॉपर केबल बरामद कर ली गई। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर