स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड पर बीती रात एक ठेले के नीचे लावारिस हालत में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम मौके पर पहुंची और मासूम को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्चे के माता-पिता या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवजात को बाल कल्याण समिति, बरेली के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देश पर बच्चे को सुरक्षित देखभाल और संरक्षण के लिए राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई भेज दिया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस नवजात या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल 1098 या थाना बारादरी पुलिस को सूचित करें। साथ ही किसी भी असहाय या लावारिस बच्चे की जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को देने की भी अपील की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर