शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, कथित चैट और प्रेम प्रसंग के दावों से मामला बना रहस्य

  • 9 days ago
  • 245 views


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। ससुराल में महिला का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद सामने आए कथित चैट, प्रेम प्रसंग के आरोप और पति के दावों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मामला राजनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मनीषा पटेल की शादी 5 मई 2026 को शिवम पटेल के साथ हुई थी। 26 जून को वह अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पति और ससुराल पक्ष ने दावा किया कि मनीषा का अपने जीजा के साथ कथित प्रेम प्रसंग था। उन्होंने कुछ कथित चैट और कॉल रिकॉर्डिंग होने की भी बात कही है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पति का यह भी दावा है कि उसे अपनी हत्या की साजिश की आशंका थी और उसने इस संबंध में पहले ही परिजनों को जानकारी दी थी। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मोबाइल फोन, डिजिटल साक्ष्य, कथित चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now