स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
धमाके के बाद फैक्ट्री में लगी आग, FSL टीम जुटी जांच में, पुलिस ने परिसर किया सील
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने तीन मजदूरों की जान ले ली। धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे की असली वजह का खुलासा फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगा।
यह हादसा रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित एक फैक्ट्री में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते बुझा दिया। फिलहाल किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम हादसे के हर पहलू की जांच में जुटी है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि आखिर इस दर्दनाक हादसे की असली वजह क्या थी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर