स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
लखनऊ/अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा और दान विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और जांच प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी जांच में केवल छोटे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है तो केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से चंपत राय का नाम लेते हुए कहा कि एसआईटी रिपोर्ट में उनका उल्लेख नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। साथ ही ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
सपा प्रमुख ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से होनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
गौरतलब है कि राम मंदिर के चढ़ावे और दान प्रबंधन को लेकर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच में दान संग्रह और गिनती की प्रक्रिया में कई प्रक्रियागत खामियों की ओर संकेत किया है। जांच अभी जारी है और प्रशासन का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर