प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा! जहरीले कीड़े के काटने से अभिनेता राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती

  • 3 days ago
  • 207 views


बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता राजेश शर्मा प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे मामूली समझा, लेकिन कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

परिवार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, राजेश शर्मा को पहले दाहिने पैर में तेज दर्द हुआ, फिर उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कोलकाता पहुंचने पर उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल गया है और वह अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

घटना के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने फिल्म के सेट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि फिल्म सेट पर कलाकारों और तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल होना चाहिए।

राजेश शर्मा हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने 'खोसला का घोसला', 'स्पेशल 26', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'बजरंगी भाईजान' सहित कई चर्चित फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय से पहचान बनाई है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की लगातार नजर बनी हुई है और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now