स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-88 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री बंद थी और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, थाना फेज-2 क्षेत्र के बी-ब्लॉक में स्थित सुरभि इंटरनेशनल फैक्ट्री के पीछे से देर रात धुआं उठता दिखाई दिया। फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के अनुसार रात 11:15 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक फैल चुकी थी। लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर