नैनीताल झील से मिला लापता होटल कर्मचारी का शव, तीन दिन पहले हुआ था गायब; इलाके में सनसनी

  • 11 days ago
  • 249 views


उत्तराखंड के नैनीताल में एक होटल कर्मचारी का शव नैनीताल झील से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था। जानकारी के अनुसार, वह होटल से अपने एक दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

तलाशी के दौरान झील किनारे उसके बैग, कपड़े, जूते और अन्य सामान मिलने के बाद पुलिस ने खोज अभियान तेज कर दिया। मंगलवार सुबह पाषाण देवी मंदिर के पास झील में एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान लापता होटल कर्मचारी के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। एक सप्ताह के भीतर नैनीताल झील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now