मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी बनी रणभूमि! बाराती-घराती में जमकर मारपीट, 7 से ज्यादा घायल

  • 1 day ago
  • 133 views


बिहार के सहरसा जिले में एक निकाह समारोह उस समय हिंसा में बदल गया, जब दावत में मटन (खस्सी) की जगह चिकन परोस दिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि पहले मटन परोसने का वादा किया गया था, लेकिन भोजन के समय चिकन परोसा गया। इसी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

यह घटना सहरसा के महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव में हुई। निकाह की रस्में शांतिपूर्वक पूरी होने के बाद जब बाराती भोजन करने पहुंचे, तो मेन्यू को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और हाथापाई होने लगी। इस झड़प में दूल्हा पक्ष के 7 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूल्हे के चाचा का आरोप है कि जब बारातियों ने मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर आपत्ति जताई, तो लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष का विस्तृत बयान अभी सामने नहीं आया है।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिनमें शादी का पंडाल अफरा-तफरी और मारपीट के माहौल में बदलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now